कोरोना के कारण नेपाल ने बएंड किये भारत के बॉर्डर

नई दिल्ली: नेपाल में बढ़ रही वैश्विक कोरोना महामारी के चलते नेपाल सरकार ने कुल 35 में 22 बॉर्डर बंद कर दिए हैं। 13 बॉर्डर से ही लोग बहुत जरूरी कार्यवश आ जा सकेंगे। नेपाल व भारत के बीच आवागमन के लिए रुपईडीहा से सटा जमुनहा बॉर्डर, काकड़भिट्टा,जोगबनी, पशुपतिनगर, बिरतामोड़ गौर,वीरगंज, बेलहिया, कृष्णानगर, झूलाघाट, कोलूघाट, गौरीफंटा व गड्ढ़ाचौकी को होल्डिंग सेंटर बनाया गया है।

नेपाली मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक काठमांडू स्थित सिंह दरबार में कोविड- 19 संकट व्यवस्थापन केंद्र में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। बैठक में निषेधाज्ञा का कड़ाई से पालन करने के लिए पूरे नेपाल अधिराज्य में इसके प्रचार- प्रसार करने के लिए भी कहा गया है। सभी कार्यालयों में एक चौथाई कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए भी आदेश दिए गए। मजदूरों व कर्मचारियों को औद्योगिक इकाइयों में ही रखने का आदेश दिया गया। सार्वजनिक निर्माण कार्यों को रोकने के आदेश दिए गए। नेपाल के सभी प्राइवेट अस्पतालों को कोविड अस्पताल के रूप में संचालित करने के आदेश दिए गए हैं।

पड़ोसी देश नेपाल के शहर नेपालगंज में मास्क लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए बांके पुलिस प्रशासन व नेपाल रेड क्रॉस सोसायटी ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को नेपालगंज की सड़कों पर अभियान चलाया है। तपाई को मास्क खै, अर्थात आपका मास्क कहां है, को एक अभियान के रूप में लेते हुए नेपालगंज की सड़कों व गली कुचों में नेपालगंज की पुलिस व नेपाल रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्य घूम- घूम कर मास्क का वितरण करते देखे गए। जिला आपातकालीन कार्य संचालन केंद्र बांके जिले के सूचना अधिकारी रूपन ज्ञवाली ने बताया कि इसके लिए यूनिसेफ ने 8100 मास्क, सेनेटाइजर 500 शीशी,फेस शील 81 अदद, संदेश बैनर 81 अदद व 500 हैंड ग्लव्स सहयोगार्थ प्रदान किए। उन्होंने ये भी बताया कि अस्पताल,आइसोलेशन व फ्रंटलाइन में कार्यरत सुरक्षा कर्मियों के लिए बी ग्रुप केयर नेपाल ने जिला कोविड 19 संकट व्यवस्थापन केंद्र को लोगों मे वितरण करने के लिए 200 बाक्स मास्क, 100 शीशी सेनेटाइजर, 10 बाक्स ग्लव्स,100 सेट पीपीई किट व 120 शीशी हैंड वाश प्रदान की।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker