रांची में अष्टभुजा देवी के दर्शन करने पहुंचे महेन्द्र सिंह धोनी

नई दिल्ली: पूर्व क्रिकेटर भारतीय महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनों अपने रांची स्थिति घर पर हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) शुरू होने से पहले धोनी रांची स्थिति देवी अष्टभुजा के दर्शन करने पहुंचे और मन्नतें मांगी। जैसे ही मंदिर में धोनी के आने की जानकारी हुई बड़ी संख्या में फैंस उनको देखने का लिए उमड़ पड़े। आईपीएल का अगला सीजन अप्रैल-मई में खेले जाने की उम्मीद है। हालांकि बीसीसीआई की तरफ से इसकी कोई जानकारी अब तक नहीं आई है।

इंटरनैशनल क्रिकेट संन्यास लेने के बाद धोनी अपने परिवार और लोगों के बीच ज्यादा समय व्यतीत कर रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही उनके फाॅर्म हाउस की तस्वीरें सामने आई थी। अब शुक्रवार को वह रांची की अष्ट भुजा देवी के दर्शन करने पहुंचे। धोनी ने सामान्य श्रद्धालु की तरह लाइन में लगकर दर्शन किया। धोनी ने नारियल फोड़कर विधिवत पूजा की। वह यहां पहले भी जाते रहे हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स किंग्स का प्रदर्शन बहुत शानदार नहीं रहा था। चेन्नई पहली बार क्वालीफायर राउंड में भी जगह नहीं बना पाई थी। जिसके बाद टीम की आलोचना हुई थी। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार इस सीजन के बाद धोनी आईपीएल से भी संन्यास ले सकते हैं। उन्होंने पिछ्ले साल अगस्त में इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker