जिसने इंद्रियों को वश में कर लिया उसने जग जीत लिया

भगवान कहते हैं कि स्थिर बुद्धि उसी व्यक्ति की हो सकती हैए जिसने अपनी इंद्रियों को वश में कर लिया हो। इस श्लोक में कछुए का बड़ा सुंदर दृष्टांत दिया गया है। कछुआ जब चलता है तब उसके छरू अंग दिखते हैं. चार पैरए एक पूंछ और एक मस्तक।

आइए! गीता प्रसंग में चलें. पिछले अंक में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को क्षत्रिय धर्म की व्याख्या करते हुए युद्ध करने का उपदेश दिया था। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि श्रीमद्भगवत गीता मनुष्य को अपने धर्म का अनुसरण करते हुए कर्म करने की प्रेरणा देती हैए इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए भगवान कहते हैं.

कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन ।

मा कर्मफलहेतुर्भुर्मा ते संगोऽस्त्वकर्मणि ॥

हे अर्जुन ! तुम्हारा अधिकार केवल कर्म करने में ही हैए फल की प्राप्ति में नहीं। भगवान का इशारा हम मनुष्यों की तरफ है। मनुष्य कर्म करने में स्वतंत्र है लेकिन फल प्राप्ति में परतंत्र है। फल देना या न देना ये तो भगवान के हाथ में है। यदि मनुष्य फल की इच्छा से कर्म करेगा तो वह उसी में बंध जाएगा। आज क्या हो रहा है। लोग कर्म करने से पहले ही फल का हिसाब लगाने लगते हैं क्या मिलेगाघ् कितना मिलेगाघ् कब मिलेगाघ् इस क्याए कितना और कब के चक्कर में ही कर्म भटक जाता है। हाँ ! इस संदर्भ में एक बात और याद रखनी चाहिए कि भगवान हमें वह नहीं देता जो हमें अच्छा लगता हैए बल्कि वह देता है जो हमारे लिए अच्छा होता है।

हमारे लिए अच्छा क्या हैघ् यह भगवान से अधिक बेहतर और कौन जानता हैघ् समाज में यह भी देखा जाता है कि इच्छा पूरी न होने पर लोग भगवान को बुरा.भला भी कहने लगते हैं। एक बार एक आदमी टूटे हुए पुल पर चल रहा थाए अचानक पुल हिलने लगा। आदमी ने भगवान को पुकारा भगवान मुसकुराते हुए पुल के उस पार दिखाई दिए। वह आदमी ज़ोर.ज़ोर से चिल्लाकर भगवान को अपने पास बुला रहा थाए जब भगवान उसके पास नहीं आए तब वह उन्हें बुरा.भला कहने लगा।

जैसे.तैसे पुल के पार पहुंचा तो देखाए भगवान टूटे पुल के खंभे को ज़ोर से पकड़े हैं। समझदार व्यक्ति यही मानकर चलता है कि भगवान जो भी करते हैं अच्छा ही करते हैं। ओस की बूँद.सा है जिंदगी का सफरए कभी फूल में तो कभी धूल में।

आइए ! गीता ज्ञान गंगा में अवगाहन करें.

श्रीभगवानुवाच

प्रजहाति यदा कामान्‌ सर्वान्पार्थ मनोगतान्‌ ।

आत्मयेवात्मना तुष्टः स्थितप्रज्ञस्तदोच्यते ॥

भगवान श्रीकृष्ण कहते हैंए हे अर्जुन! जब व्यक्ति अपने मन में स्थित सम्पूर्ण कामनाओं को भलीभाँति त्याग देता है और स्वयं में ही संतुष्ट रहता हैए तब वह स्थितप्रज्ञ अर्थात् स्थिर बुद्धि वाला कहा जाता है। भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन को अपना परम सखा तो मानते ही थेए अब अर्जुन को परम भक्त की श्रेणी में लाते हुए कहते हैं व्यक्ति को बिना किसी झिझक के सभी विषय.वासनाओं का त्याग कर अपना मन भगवान के भावनामृत में लगाना चाहिए क्योंकि वहीं से उसको दिव्य चेतना प्राप्त होती हैए जिसके फलस्वरूप वह अपने आपको भगवान का सेवक मानते हुए सहज रूप में सदा प्रसन्न रहने लगता है।यदा संहरते चायं कूर्मोऽङ्गनीव सर्वशः ।

इन्द्रियाणीन्द्रियार्थेभ्यस्तस्य प्रज्ञा प्रतिष्ठिता ॥

भगवान कहते हैं कि स्थिर बुद्धि उसी व्यक्ति की हो सकती हैए जिसने अपनी इंद्रियों को वश में कर लिया हो। इस श्लोक में कछुए का बड़ा सुंदर दृष्टांत दिया गया है। कछुआ जब चलता है तब उसके छरू अंग दिखते हैं. चार पैरए एक पूंछ और एक मस्तक। परंतु जब वह अपने अंगों को छिपा लेता हैए तब केवल उसकी पीठ ही दिखाई देती है।

ऐसे ही स्थिर बुद्धि वाला व्यक्ति पाँच इन्द्रियां और एक मन इन छहों को अपने.अपने विषय.वासनाओं से हटा लेता है। इंद्रियों की तुलना जहरीले साँपों से की गई है जो स्वतन्त्रता पूर्वक कर्म करना चाहती हैं। सच्चे भक्त को एक सपेरे की तरह अपनी इंद्रियों को वश में करने के लिए सदा सजग रहना चाहिए।

गीता के इस पुण्य संदेश को ध्यान में रखना चाहिए।

विकल्प मिलेंगे बहुतए मार्ग भटकाने के लिए।

संकल्प एक ही काफी है भगवान तक जाने के लिए॥

श्री वर्चस्व आयुस्व आरोग्य कल्याणमस्तु

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker