सुरेश कश्‍यप ने कहा-एकजुटता व अनुशासन से 2022 में रिपीट करेंगे सरकार

 भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय दीप कमल चक्कर में मंगलवार को पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति‍ की बैठक अध्‍यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्‍यप की अध्‍यक्षता में शुरू हुई। बैठक में मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर सहित प्रदेश सरकार के मंत्री भी शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष सुरेश कश्यप ने बैठक में मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर और सरकार के कार्यों की सराहना की। कोरोना काल के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने जान की परवाह किए बिना लोगों की सेवा की। कश्‍यप ने पूर्व अध्‍यक्ष डॉक्‍टर राजीव बिंदल के कार्यों की सराहना की।

सुरेश कश्‍यप ने कहा देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जैसा एक सशक्त नेतृत्व है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सशक्त भारत के रूप में उभर रहा है पिछले दिनों गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से हुई झड़प में हमारे सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय दिया था। केंद्र में मोदी जैसा सशक्त नेतृत्व होने के कारण चीन को अपनी सीमा से पीछे हटना पड़ा। 500 वर्षों तक लाखों हिंदुओं के बलिदान के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

सुरेश कश्‍यप ने कहा भाजपा कार्यकर्ता एकजुटता से आगे बढ़ते हुए हिमाचल में सरकार रिपीट करेंगे। पार्टी कार्यकर्ता अनुशासन का पालन करें। एक अनुशासित कार्यकर्ता ही आने वाले समय में सभी चुनौतियों का सामना करते हुए 2022 में सरकार को रिपीट करवा सकता है।

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन एवं राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। प्रदेश कार्यसमिति बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार व प्रेम कुमार धूमल वर्चुअल जुड़ेंगे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker