नोरा फतेही ने अपने डांस से प्रेरित होकर ऑस्ट्रिया की फैन ने घटाया वज़न…

नोरा फतेही ने अपने डांस से कई लोगों को प्रेरित किया है। मगर, नोरा के साकी-साकी गाने पर डांस ने एक फैन को इतना प्रभावित किया कि उन्होंने अपना वज़न कम करने की ठान ली। हाल ही में नोरा ने अपने फैंस के साथ एक वीडियो इंटरेक्शन रखा था, जिसमें उन्होंने इस बारे में बताया।

नोरा की यह फैन ऑस्ट्रिया की है। फैन ने बताया कि मूल रूप से वो लोग टर्की के रहने वाले हैं। नोरा उससे पूछती हैं कि वो हाऊ आर यू को टर्किश में कैसे बोलेंगी तो फैन उन्हें बताती है। इसके बाद युवती बताती है कि उसने जब साकी-साकी वीडियो शूट किया था तब ओवरवेट थी। लगभग 140 पाउंड्स, लेकिन अब काफ़ी वज़न लूज़ किया है। युवती आगे कहती है कि वो नोरा को यह बताना चाहती थी। नोरा उसका हौसला बढ़ाते हुए कहती हैं कि वो बहुत ख़ूबसूरत हैं और उन्हें यह जारी रखना चाहिए।

इंग्लैंड की एक डॉक्टर फैन की बातें सुनकर नोरा इमोशनल हो गयीं। उन्होंने बताया कि इस महामारी के प्रकोप के दौरान कोविड रोगियों की सक्रिय रूप से सेवा करती थीं और उन्होंने नोरा को राइजिंग स्टार कहा।

बता दें कि नोरा फतेही दुनिया भर के शीर्ष 10 सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर में से हैं। नोरा की अगली फ़िल्म भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया है, जिसमें अजय देवगन लीड रोल में हैं। नोरा इस साल स्ट्रीट डांसर 3 डी में नज़र आयी थीं, जिसका गर्मी गाना काफ़ी लोकप्रिय हुआ। मरजावां का एक तो कम ज़िंदगानी भी लोगों को ख़ूब पसंद आया था।

इसके अलावा नोरा पछताओगे गाने के फीमेल वर्ज़न में भी नज़र आने वाली हैं। यह गाना पिछले साल आया था, जिसमें नोरा ने विक्की कौशल के साथ अभिनय किया था। मूल ट्रैक के विपरीत इस नए म्यूजिक वीडियो को नए अंदाज में कोरियोग्राफ किया गया है और एक अंतरराष्ट्रीय म्यूजिक वीडियो की तरह शूट किया गया है। सेटिंग से लेकर फिल्मांकन तक, ग्राफिक्स से लेकर लुक बिल्कुल अलग रखे गये हैं। नोरा ने रचनात्मक रूप से इस वीडियो को इंटरनेशनल लुक देने में मदद की है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker