हरि शरणम जन संस्था ने नंदोत्सव को धूमधाम से मनाया, किन्नरों ने गाई बधाइयां

हरि शरणम जन संस्था ने नंदोत्सव को धूमधाम से मनाया। मुख्य यजमान दीपक टंडन के बद्रीपुरा स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में गायकों ने भजनों की प्रस्तुति से माहौल को आनंद और उल्लासमय बनाया। ठाकुर लालन जी और किशोरी जी का षोडशोपचार रीति से पूजन किया गया।

दिव्य पदार्थों से विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र पाठ के साथ ठाकुरजी का महाअभिषेक किया गया। ठाकुरजी को सिंहासन पर विराजित करने के बाद किन्नरों की टोली ने बधाइयां आईं और ठाकुरजी को अक्षत से आशीष दिया। संस्थान के प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास भाईजी ने किन्नरों को न्योछावर आदि मांगलिक वस्तुएं भेंट की। भजन गायक पंडित विवेक शर्मा और भास्कर जोशी की टीम ने ठाकुरजी और किशोरीजी की स्तुति में भजन गाए।

तेरे बगैर सांवरिया जिया नहीं जाए.., नंद जी के आंगन में बज रही आज बधाई.., बांके बिहारी की देख छटा मेरो मन है भयो लटा पटा.. आदि भजनों से भक्तों का मन आनंदित हो गया। भाईजी के द्वारा श्रीमद भागवत के दशम स्कंध और पंचम अध्याय के 18 श्लोकों का सामूहिक पाठ किया गया। छप्पन भोग लगाने के बाद पंडित विवेक शर्मा ने महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया। इस दौरान दीपक टंडन, समीर टंडन, सुशील बंसल, संजय अग्रवाल, अशोक करोरा, राजेश देवड़ी, राकेश मोंगा आदि मौजूद रहे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker