कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और विधायक अमीनुल इस्लाम के खिलाफ दर्ज किया मामला

पिछले हफ्ते नगांव में मौलाना खैरुल इस्लाम के अंतिम संस्कार के दौरान लॉकडाउन के मानदंडों के उल्लंघन के मामले में कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के विधायक अमीनुल इस्लाम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। नगांव के एस.पी. बोले कि वे उस दौरान वहां मौजूद थे।

असम में 13 हजार के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

असम में मंगलवार को कुल 814 नए कोरोना वायरस (COVID-19) के मामलों का पता चला है। असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंता बिस्वा कर्मा के अनुसार, राज्य में कुल मामलों की संख्या 13336 है। 8329 डिस्चार्ज और 16 मौतों के साथ लगभग 4988 सक्रिय मामले हैं। हालांकि, यह उनका बयान सुबह का था, जानकारी के मुताबिक, असम में पांच और लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया है, जिससे कुल मरने वालों की संख्या 21 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 22,752 नए मामले सामने आए हैं और 482 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक 7,42,417 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 2,64,944 एक्टिव केस हैं, 4,56,831 लोग ठीक हो गए हैं और 20,642 लोगों की मौत हो गई है। लगभग 61.53 फीसद मरीज ठीक हो गए हैं।

बता दें कि पिछले 24 घंटे में देशभर में 2,62,679 (दो लाख 62 हजार, 679) कोरोना के सैंपल टेस्ट हो गए हैं। अब तक कुल 1,04,73,771 (एक करोड़, चार लाख, 73 हजार, 771) सैंपल टेस्ट हो गए हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR)ने इसकी जानकारी दी है।

महाराष्ट्र में अब से ज्यादा मामले सामने आए हैं। राज्य में दो लाख 17 हजार 121 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 89 हजार 313 एक्टिव केस हैं। एक लाख 18 हजार 558 मरीज ठीक हो गए हैं और 9250 लोगों की मौत हो गई है। वहीं दिल्ली में एक लाख दो हजार 831 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 25 हजार 449 एक्टिव केस हैं। 74 हजार 217 मरीज ठीक हो गए हैं। 3165 मरीज ठीक हो गए हैं।

तमिलनाडु में एक लाख 18 हजार 594 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 45 हजार 842 एक्टिव केस हैं। 71 हजार 116 मरीज ठीक हो गए हैं। 1636 लोगों की मौत हो गई है। गुजरात में 37 हजार 550 मामले सामने आ गए हैं। इनमें 8853 एक्टिव केस हैं। 26 हजार 720 मरीज ठीक हो गए हैं और 1977 मरीजों की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश में 29 हजार 968 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 9514 एक्टिव केस हो गए हैं। 19 हजार 627 मरीज ठीक हो गए हैं और 827 लोगों की मौत हो गई है। पश्चिम बंगाल में 23 हजार 837 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 7243 एक्टिव केस हैं। 15 हजार 790 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं 804 लोगों की मौत हो गई है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker