लालजी टंडन की तबियत में नही हो रहा है कोई सुधार आनंदीबेन को MP का अतिरिक्त चार्ज

मध्य प्रदेश के राज्यपाल तथा लखनऊ के पूर्व सांसद लालजी टंडन के स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं होता देख उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त भार दिया गया है। आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश की राज्यपाल मनोनीत होने से पहले मध्य प्रदेश की राज्यपाल थीं। उनको आज ही भोपाल जाकर राज्यपाल पद की शपथ लेनी थी, लेकिन उनका आज का कार्यक्रम स्थगित हो गया है।

लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज करा रहे लालजी टंडन को 11 जून को भर्ती कराया गया था। उनके स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति उतार चढ़ाव वाली है। वेंटीलेटर सपोर्ट के बाद अब उनको बाई-पैप मशीन पर रखा गया है। मेदांता अस्पताल के निदेशक, प्रोफेसर राजीव कपूर ने बताया कि उनकी मांसपेशियां कमजोर हो गई हैं।
ऐसे में वह खुद सांस नहीं ले पा रहे हैं। इसके कारण उन्हेंं प्रेशर में ऑक्सीजन दी जा रही है। अस्पताल के डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी है। इससे पहले भी कई सरकारी डॉक्टरों से भी इलाज के लिए सलाह ली गई है। एम्स दिल्ली, पीजीआइ, केजीएमयू के डॉक्टरों ने भी इलाज को लेकर परामर्श दिया। उनको ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया है। उन्हेंं बुखार होने पर 11 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

लालजी टंडन की हालत दो दिन पहले तक नाजुक बनी हुई थी। इलेक्टिव वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। इसी बीच लीवर में दिक्कत होने पर सीटी गाइडेड प्रोसीजर किया गया। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन छह जून को दस दिन की छुट्टी पर लखनऊ पहुंचे थे, लेकिन उनकी तबीयत खराब हो गयी। इसके बाद 11 जून को सुबह सांस की दिक्कत, पेशाब की परेशानी और बुखार के चलते उन्हेंं मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker