पृथ्वीराज चौहान के वंशज हैं इश्कबाज फेम Nakuul Mehta, जानिए इनके बारे में

Happy Birthday Nakuul Mehta: टीवी एक्टर Nakuul Mehta आज अपना 37वां जन्मदिन मान रहे हैं। 17 जनवरी, 1983 को जन्में नकुल मेहता आज टीवी की जानीमानी शख्सियत बन गए हैं। शो ‘इश्कबाज’ में शिवाय सिंह ओबेरॉय की भूमिका के लिए उन्हें पहचाना जाता है।

नकुल मेहता ने साल 2012 में टीवी डेब्यू शो ‘प्यार का दर्द है मीठा-मीठा’ में आदित्य कुमार के किरदार से शुरू किया था। उन्होंने कई कमर्शियल्स, म्यूजिक वीडियोज किए और वह लंबे समय से थिएटर से भी जुड़े रहे। मॉडलिंह करियर के साथ उन्होंने अमिता पाठक के अपोजिट ‘हाल ए दिल’ के साथ फिल्म डेब्यू किया। वह शॉर्ट फिल्म अवंत गार्डे में भी नजर आए। इस शॉर्ट फिल्म को दुनियाभर में हुए फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाया गया। साल 2015 में उन्होंने इंडियाज गॉट टैलेंट 6 को भी होस्ट किया था।

उसके बाद उन्होंने वेब सीरीज आई डोंट वॉच टीवी किया। साल 2016 से साल 2019 तक उन्होंने सुरभि चंदना के अपोजिट शो इश्कबाज में शिवाय सिंह ओबेरॉय का किरदार निभाया था। वह शो के स्पिन-ऑफ ‘बोले ओबेरॉय’ में भी दिखाई दिए।

नकुल मेहता अजमेर के राजपूत चौहान घराने से संबंध रखते हैं। वे राजा पृथ्वीराज चौहान के वंशज हैं। नकुल का जन्म राजस्थान के उदयपुर में हुआ। और उनके पिता प्रताप सिंह मेहता 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध से जुड़े थे। वहीं उनके पड़ दादा लक्ष्मीलाल मेहता मेवाड़ क्षेत्र के सैन्य प्रमुख थे।

नकुल ने मुंबई यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में मास्टर डिग्री ली है। वह जैज़, हिप हॉप, ब्रेक डांस, फोक, सालसा और कंटेम्परपी डांस में ट्रेन्ड हैं। वह एक ट्रेन्ड बालरूम डांसर भी हैं।

नकुल मेहता ने साल 2012 में सिंहर जानकी पारेख से शादी की थी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker