पराक्रमी योद्धाओं की वीरगाथा को न भूलें देश की युवा पीढ़ी

धर्मनगरी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई द्वाराएक हजार फीट लंबी विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा को लेकर सतना जिले के चित्रकूट नगर इकाई के विद्यार्थियों एवं विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता में प्रातः से ही उत्साह था। दोपहर बारह बजे ग्रामोदय विश्वविद्यालय के गांधी पार्क में सभी विद्यालय एवं महाविद्यालयों में पढने वाले विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता, स्थानीय विद्यार्थी सर्वप्रथम विश्वविद्यालय प्रांगण के गांधी पार्क मे एकत्रित हुए।

वहां पर बापू की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम राष्ट्रपिताा महात्मा गांधीजी की पुण्यतिथि के अवसर पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। डीआरआई संगठन सचिव अभय महाजन, जगतगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर योगेश चंद्र दुबे,  तुलसी पीठ कांचमंदिर के आचार्य रामचंद्रदास, कामतानाथ राम मोहल्ला के अधिकारी संत मदनगोपाल दास, प्रांत संगठन मंत्री निधीश नरेन्दन, प्रांत सह संगठन मंत्री मृदुल मिश्रा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह लक्ष्मीकांत द्विवेदी ने गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखा ।

अभाविप के विभाग संगठन मंत्री व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महेश प्रसाद ने एबीवीपी का झंडा दिखाकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। विभाग संगठन मंत्री महेश प्रसाद ने बताया कि जलियांवाला बाग हत्याकांड 100 वर्ष पूर्ण होने पर यह तिरंगा यात्रा आज नगर में आयोजित की गई थी। इसका मूल उद्देश्य समाज के लोगों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक रूप से अखंड बनाना है।

आज की युवा पीढ़ी स्वतंत्रता संग्राम में जीवन का बलिदान देने वाले पराक्रमी योद्धाओं की वीरगाथा को न भूलें। स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए भारत को एक लंबा दीर्घकालिक संघर्ष अंग्रेजों एवं मुगलों से करना पड़ा था। देश के विश्वविद्यालय पठन-पाठन के केंद्र हैं जहां से युवा तरुणाई अपनी उर्जा को देश एवं समाज के कल्याण के उद्देश्य की दिशा में लगाए। देश के कुछ विश्वविद्यालय अराजकता के गढ़ बन चुके हैं।

जहां से आजादी आजादी के नारे दिए जा रहे हैं। ऐसे असामाजिक तत्वों से राष्ट्र की युवा पीढ़ी को सतर्क रहना चाहिए। भारत व इस देश के युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद जी, भगत सिंह, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, लाला लाजपत राय जैसे अनेकों क्रांतिकारी एवं समाजसेवी हैं। हमें अपनी ऊर्जा राष्ट्र के उत्थान में लगाने का प्रयास करना चाहिए। जिसमें देश और समाज का कल्याण निहित है।

यात्रा ग्रामोदय विवि गांधी पार्क, राम दर्शन से होते हुए नगर भ्रमण करते हुए यात्रा का समापन भरत घाट में किया गया। यात्रा के समापन के दौरान संत गोपलदास महाराज ने सभी विद्यार्थियों को तिरंगा यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित में कार्य करते रहने संदेश दिया। यात्रा के संयोजक ओमराज तिवारी ने सभी संतजनों, वरिष्ठ पत्रकारो प्रशासनिक अधिकारियों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों का आभार किया।

इस तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री महेश प्रसाद, प्रांत छात्रा प्रमुख वसुंधरा सिंह, जिला सहसंयोजक शुभम् साहू, यात्रा के संयोजक ओमराज तिवारी, सूर्यान्शु प्रताप सिंह, युवराज सिंह, अभिषेक गौतम, आशीष बागरी, अश्वनी अवस्थी, सौरभ, शुभम राय त्रिपाठी, अरविंद द्विवेदी, अंबुज बागरी, विवेक मिश्रा एवं विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं सहित विद्यार्थी इस यात्रा में प्रमुख रुप से उपस्थित रहे ।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker