टोल प्लाजा के टॉयलेट में शादीशुदा महिला के साथ हुआ दुष्कर्म, टॉयलेट बाहर खड़ा था पति

 हरियाणा के करनाल जिले के घरोंडा में टोल प्लाजा से अपहरण कर एक शादीशुदा महिला के साथ बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। विवाहिता घरौंडा में मौजूद टोल प्लाजा पर बने टॉयलेट में गई हुई थी। विवाहिता का पति टॉयलेट से कुछ दूरी पर खड़ा उसकी प्रतीक्षा कर रहा था। महिला जैसे ही टॉयलेट के भीतर पहुंची तो वहां पहले से ही दो लोग मौजूद थे।

महिला को अकेला पाकर दोनों ने चाकू की नोक पर महिला का किडनैप कर लिया। टॉयलेट से कुछ दूरी पर कुटेल फ्लाइओवर के समीप ले जाकर आरोपियों ने महिला के साथ बारीबारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला का पति उसके टॉयलेट से लौटने की प्रतीक्षा ही करता रह गया। लुधियाना के रहने वाले पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ रविवार रात दिल्ली से घर वापस आ रही थी।

रात 12 बजे वह अपने पति के साथ बसताड़ा टोल प्लाजा पर बस से उतरी। इस दौरान वह टोल पर बने टॉयलेट में गई, जहाँ 2 लोग पहले से ही खड़े हुए थे। वह शौचालय में गई तो दोनों ने उस पर चाकू अड़ा दिया और उसे जबरदस्ती टोल प्‍लाजा से कुछ दूरी पर स्थित फ्लाइओवर के पास ले गए, और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker