कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने जिला कोआर्डिनेटरों की समीक्षा बैठक के दौरान भाजपा पर साधा निशाना : गोरखपुर

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों का कांग्रेस ही विरोध कर रही है। पार्टी जनता की आवाज बनकर उभरी है। उन्होंने पिछले दिनों ओलावृष्टि व बारिश से हुई फसलों की क्षति के लिए सरकार से मुआवजे की मांग की है। उन्‍होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किसानों की उपेक्षा कर रही है, जिसे पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

 

तीन मंडलों की समीक्षा

ट्रांसपोर्टनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर गोरखपुर, बस्ती व आजमगढ़ मंडल के जिलाध्यक्षों व किसान जनजागरण अभियान के जिला कोआर्डिनेटरों की समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी अब जनता के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। किसान जनजागरण यात्रा सफल रही है, इसके सकारात्मक परिणाम दिखने लगे हैं। गांवों में भी अब लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।

आने वाला समय कांग्रेस का

प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। पूरे देश की जनता कांग्रेस को केंद्र और प्रदेश में देखना चा‍हती है। यही कारण कांग्रेस के जनहित के कार्यों में भारी जन समर्थन मिल रहा है। संचालन जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने किया।

जनसंपर्क अभियान जारी

जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि गोरखपुर जिले के सभी गांवों में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान जारी है। बैठक में प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह, अरुण अग्रहरी, देवेंद्र निषाद, डॉ. सुरहीता करीम, संजय चौबे, जितेंद्र पांडेय, आनंद श्रीवास्तव, कौशल त्रिपाठी, अनिल कुमार, प्रवीण पासवान, अमित कनोजिया, साहिल विक्रम तिवारी, जावेद अंसारी, बादल चतुर्वेदी, अभिषेक राय, सत्येंद्र निषाद, मनीष कुमार, रोहन पांडेय, रंजीत चौधरी, राजू पांडेय, नीरज सिंह, राजेश यादव, विजय राय, नवीन सिन्हा, घटोत्कच शुक्ला, आलोक तिवारी आदि मौजूद रहे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker